फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की महिला नेताओं ने सड़क पर जलाए उपले, फिर रोटी सेंक कर जताया विरोध

Wed, 06 Jun 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस ने इस तरह जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैस के दाम कम करो, केंद्र सरकार शर्म करो, बंद करो अब यह मनमानी.., के स्लोगन के साथ बनारस में कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्यवृद्धि के खिलाफ उपले पर रोटी सेंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


बुधवार को मैदागिन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस की महिला नेताओं ने उपले जलाए, रोटी सेंकी और लोगों को चटनी के साथ खिलाया। बुधवार को हुए धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पूनम कुंडू ने किया।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस मूल्यों की निरंतर मूल्यवृद्धि ने आम परिवारों के बजट को ही गड़बड़ा दिया है। जो कल तक विपक्ष में रहकर पेट्रो मूल्यवृद्धि को आम आदमी पर बोझ बताते थे आज वही इसे विकास के लिए आवश्यक बताते फिर रहे हैं। इस दौरान रामनगर पालिका चेयरमैन रेखा शर्मा, पार्षद मीनू शर्मा, डॉ जितेंद्र सेठ आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें