फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलका लांबा बोलीं- नेशनल हेराल्ड अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रहा था, तब आरएसएस अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहा था

Mon, 21 Apr 2025 01:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा जजों को डराने धमकाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में कांग्रेस नेता अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार जब अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब आरएसएस अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहा था। अंग्रेजों को इस अखबार से खतरा महसूस हुआ तो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान नेशनल हेराल्ड पर प्रतिबंध लगा दिया और यह प्रतिबंध 1945 तक चला। नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम की राष्ट्रीय धरोहर है। भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर लोगों का ध्यान भटकाने, बरगलाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ सोमवार को अंधरा पुल स्थित एक निजी होटल में नेशनल हेराल्ड मामले में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में कांग्रेस के सफल अधिवेशन के बाद से भाजपा के नेता बौखला गए। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) यानी पसंदीदा आपराधिक वसूली मशीन को छोड़ दिया है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: लोको पायलट बोला- दिनभर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है पत्नी, पुलिस की जांच शुरू

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में दाखिल आरोपपत्र कुछ और नहीं बल्कि विशुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र है। गांधी परिवार का हर सदस्य चाहे वह राजनीति में हो या नहीं, उसे निशाना बनाया जा रहा है। ईडी को सरकार ने अपना इलेक्शन डिपार्टमेंट बना लिया है। प्रतिशोध के लिए बार-बार दुरुप्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस अब पूरे देश में संविधान बचाओ, देश बचाओ की रैली निकालेगी।

विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड को सरकारी विज्ञापनों को लेकर भाजपा की ओर एक नया झूठा विवाद खड़ा किया जा रहा है। इस तर्क के अनुसार, भाजपा की राज्य सरकारें और केंद्र सरकार आरएसएस से जुड़े पंचजन्य और ऑर्गनाइजर या भाजपा के तरुण भारत में विज्ञापन क्यों देती हैं। अलका लांबा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से चुनौती दे रही हूं कि नेशनल हेराल्ड पर लगे आरोपों को साबित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें