फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- देश की एकता और अखंडता खतरे में

Mon, 25 Sep 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इंदिरा गांधी में अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कभी देश का सिर झुकने नहीं दिया। अपनी हिम्मत और संघर्ष से उन्होंने भारत को दुनिया के मजबूत देशों की कतार में खड़ा किया।
विज्ञापन


वह सोमवार को वाराणसी रामनाथ शोध संस्थान में आयोजित इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।  गुलाम नबी ने कहा कि संगठन और सरकार चलाने की जो काबिलियत इंदिरा में थी, उससे सीख लेनी की जरूरत है।

आज देश की एकता और अखंडता खतरे में है। फिर से जागने और देश की जनता को जगाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नेहरू और इंदिरा के इतिहास को पढ़ने और संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कांग्रेस के राजनीतिक वरासत को जिंदा रखने की। अपने लिए, जनता के लिए और देश के लिए। तभी भारत विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन

देश में चल रहा छद्म राष्ट्रवादः राज बब्बर

इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह में राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए जेएनयू के प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी में दृढ़ इच्छाशक्ति और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी।

कहा कि इंदिरा गांधी भारत भावना को समझती थीं, जिसे पार्टी नेताओं को भी जानना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पं. जवाहर लाल नेहरू की डिस्कवरी ऑफ इंडिया को पढ़ें, यही पहला अध्याय है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश में छद्म राष्ट्रवाद चल रहा है। सेवा और स्वार्थ को समझना होगा और कुर्बानी देनी होगी, तभी देश मजबूत होगा। यह काम इंदिरा गांधी ने किया, जिसका अनुसरण करने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल की धरती से कांग्रेस इतिहास लिखेगी। पीएल पुनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें