फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने संघ प्रमुख के बयान पर बोला हमला, ये कहा

Mon, 12 Feb 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संघ प्रमुख के बयान पर बोले गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सेना को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान जारी है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे कांग्रेस नेता  गुलाम नबी आजाद ने भागवत पर हमला बोला।  

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने आरएसएस प्रमुख के बयान को बेतुका बताते हुए कहा कि सेना नहीं, सरकार कमजोर है। उन्होंने कहा कि यह वही सेना है जिसने पाकिस्तान के तीन-तीन हमलों का डट कर मुकाबला किया और विजय पताका फहराई।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं है। उनके अपने ही समर्थकों की सरकार है। वह अपने प्रधानमंत्री को समझाएं, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों से लोगों के जान-माल की सुरक्षा करेंगे।

सोमवार को वाराणसी के नागरी नाटक मंडली में कांग्रेस के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा और मोदी की सरकार में जितने हमले हुए हैं, उतने अब तक कभी नहीं हुए हैं।

आतंकवादी सेना के कैंप पर हमला कर रहे हैं। इसकी वजह केंद्र सरकार के पास कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर स्पष्ट नीति नहीं है। यह भी कहा कि महंगाई इतनी कभी नहीं थी। बेरोजगारी बढ़ रही है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला

काशी के प्राचीन स्वरूप को बदलने और खासतौर पर विश्वनाथ कॉरिडोर के मामले पर आजाद ने कहा कि बनारस विश्व का बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है। पुरानी काशी को गिराने के प्रयास धार्मिक मामला है। इस पर धर्मगुरुओं को मिल-बैठकर निर्णय लेना होगा।

फर्जी एनकाउंटर करा रहे योगी: राज बब्बर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने योगी सरकार पर फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया। कहा, हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। जाने किसके ऊपर कौन सा मुकदमा लगा कर उसका एनकाउंटर कर दिया जाए। योगी के त्रिपुरा दौरे पर कहा कि वह कहीं जाएं क्या बताएंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें