Varanasi News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पिंडरा तहसील में 33 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने आंदोलनरत किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि धरनारत किसानों के पास जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का न आना और उन्हें भीषण गर्मी में मरने के लिए छोड़ देना यह असंवेदनशीलता है। सरकार गरीब और किसान विरोधी है।
विज्ञापन
वह पिंडरा तहसील में 33 दिन से काशी द्वार के विरोध में धरना दे रहे किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जो लड़ाई शुरू की है, उसे कांग्रेस का समर्थन है। जरूरत पड़ी तो राहुल और प्रियंका गांधी भी आएंगे। उन्होंने किसानों से भूख हड़ताल न करने की अपील की।