फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसान आंदोलन को लेकर काशी में बोले कांग्रेस नेता अजय राय, किसानों पर नहीं 'देश के रीढ़' पर है हमला

Wed, 14 Feb 2024 04:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों से किया हुआ वादा सरकार ने पूरी नहीं की। जिसके चलके किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए कूच किया।  
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कांग्रेस कैंप कार्यालय लहुराबीर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने किसानों के मुद्दे पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 700 से ज्यादा किसान 2021 में दिल्ली सीमा पर किसान विरोधी तीन कानून के विरोध मे शहीद हुए। तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसानों का आंदोलन यह कहते समाप्त कराया कि मेरी तपस्या में कमी रह गई होगी। यह कानून वापस लेते हैं और आपको जल्द MSP का लीगल कानून बनाकर देंगे। आज सरकार का अंतिम सत्र भी समाप्त हो गया और किसानों के साथ प्रधानमंत्री का दिया वादा पूरा नहीं हुआ। जिसे लेकर किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर शांति पूर्ण अपने आंदोलन के लिए कूच किया तो उनके ऊपर आंशू गैस के गोले, लाठी चार्ज किया गया। जहां एक पत्रकार भी गोली से घायल हो गए। क्या अब किसान के साथ पत्रकार भी देशद्रोही हो गया है?

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की UPA सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह के समय देश के किसानों का 72 हजार करोड़ कर्जमाफी किया। 2013 में भूमि अधिग्रहण कानून दिया। 2004 से 2014 तक किसानों के फसलों के MSP का 136% मूल्य बढ़ाकर दिया। यदि आज मोदी सरकार इसी क्रम से चलती तो गेहूं का MSP 2125 की जगह आज 3275 रुपये होती। इससे सरकार का यह कहना जुमला साबित हुआ जो वह 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की बात करती थी।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान बजट में भी कृषि मद में 2.67% कटौती किया गया, लगातार खाद, बीज, बिजली की महंगाई और कृषि उपकरण पर जीएसटी की लूट से किसानों को कमजोर किया गया है, आज किसान महज 27 रुपये प्रतिदिन कमा रहा, जिससे किसानों की आत्महत्या के मामले भी बड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की लगातार बड़ती समस्याओं और आत्महत्या मामलों को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने किसान न्याय के तहत घोषणा किया कि 2024 में कांग्रेस नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो जिस तरह पूर्व में कांग्रेस ने किसानों के साथ किया वादा निभाया है, उसी तरह किसानों के MSP का लीगल कानून बनाकर देगी। वार्ता के दौरान राय ने के कहा कि 'किसान न्याय के तहत MSP के लीगल कानून की घोषणा कृषि वैज्ञानिक डा. एम एस. स्वामीनाथन की भारत रत्न से बढ़कर किसानों के सम्मान और उनके सपनों को सच करने वाली होगी।'

वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सवाल पर जवाब देते हुए अजय राय ने कहा कि मणिपुर से जनवरी में चली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जो आगामी 16 फरवरी को किसानों और शहीदों की धरती चंदौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी, जहां सैयदराजा में शहीद स्मारक पर श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद चंदौली, मुगलसराय होते हुए यात्रा शाम अवधूत भगवान राम आश्रम के निकट पड़ाव पर ठहराव होगा।
 
अगले दिन 17 फरवरी को यात्रा सुबह 8 बजे गोलगड्डा से प्रारम्भ होकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हुए गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित करते हुए रथयात्रा, मडुवाडीह होते जनपद भदोही को प्रस्थान करेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलवामा के शहीदों की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए पुलवामा के शहीद रमेश यादव के गांव तोहफापुर (चिरईगांव) जाकर श्रध्दांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें