फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किया कटाक्ष, बोले-चुनावी भीड़ को अनुमति, धार्मिक परंपराओं पर रोक  

Thu, 29 Oct 2020 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। पूर्व विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोना के भय से धार्मिक परंपराओं पर रोक लगा दी गई लेकिन चुनावी रैलियों में हजारों की भीड़ को अनुमति है। धर्म और संस्कृति की बात करने वाली भाजपा हर चीज राजनीतिक लाभ के लिए ही करती है।

विज्ञापन


गुरुुवार को कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता में अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या राजनीतिक भीड़ महामारी रोकने वाली और सांस्कृतिक व धार्मिक भीड़ महामारी फैलाने वाली होती है। काशी में रामनगर की रामलीला, पंचक्रोशी परिक्रमा, नाटी इमली के मैदान का भरत मिलाप स्थगित कर दिया गया। परंपरा निभाने के लिए भरत मिलाप अयोध्या भवन में किया गया। 

पूर्व विधायक ने कहा कि हम सरकार के जनविरोधी फैसले का प्रतिवाद करते हैं। संविधान एवं लोकतंत्र से मिले स्वतंत्रता के अधिकार केवल राजनीति के दास नहीं बल्कि उनपर समाज का हक है। चुनाव प्रचार के लिए वर्चुअल माध्यम होने के बाद भी पीएम, सीएम प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जनता की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी ऐतिहासिक परंपराओं को महामारी के नाम पर ध्वस्त कर जनमानस की आस्था को रौंदा जा रहा है। लोकल फार वोकल की बात करने वाले बुनकरों को ही समाप्त करने पर तुले हुए हैं। बुनकरों के साथ वादाखिलाफी कर पीढि़यों के रोजगार और बनारसी साड़ी के कारोबार को खत्म करने पर उतारू हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें