फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कर रही है सपा की मदद, माफियाओं पर बुलडोजर से अखिलेश को दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को कांग्रेस व सपा पर निशाना साधा और कहा, दोनों दलों में सांठगांठ है। कांग्रेस लगातार सपा की मदद कर रही है और माफियाओं पर बुलडोजर चलने पर सपा मुखिया को दर्द होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

इस दौरान रोहनिया कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल गुप्ता, बसपा नेता सुजीत मौर्या और किराना व्यापार मंडल, विशेश्वरगंज मंडी के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीएम योगी के बुलडोजर वाले बयान का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मजाक उड़ाने के सवाल पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने हमेशा से आतंकियों और माफियाओं को संरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में 421 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान एमएलसी शतरुद्र प्रकाश, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें