फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और अपना दल से गठबंधन करेगी सपा 

Tue, 17 Jan 2017 12:31 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 साइकिल चुनाव निशान मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश एक बार फिर आसमान पर है। जिले के सभी सपा नेता अपने को अखिलेश गुट का बताते हुए चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। जिला और महानगर कमेटी ने तो सोमवार की शाम जुलूस निकाल कर मिठाई बांटी।
विज्ञापन


अखिलेश के करीबी और पार्टी के पुराने रणनीतिक ार आगे की योजना बनाने में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव ने पार्टी में विवाद के दौरान ही काफी कुछ पहले से तय कर लिया था। अब उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। वाराणसी में सपा खुद तीन सीटों पर लड़ेगी तो तीन सीटें कांग्रेस और दो अपना दल (कृष्णा गुट) को दी जाएगी। 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की नई दिल्ली में कृष्णा पटेल से दो बार मुलाकात हो चुकी है। समझौते के तहत सेवापुरी और रोहनिया सीट उन्हें दी जा सकती है। अभी सेवापुरी से सपा के सुरेंद्र पटेल और रोहनिया से उनके भाई महेंद्र पटेल विधायक हैं।
विज्ञापन


नए समीकरण में इन दोनों नेताओं का टिकट कट सकता है। दक्षिणी, कैंट और पिंडरा सीटें कांग्रेस को दी जा सकती हैं। पिंडरा सीट से कांग्रेस के अजय राय विधायक हैं। दक्षिणी और कैंट में किसी एक सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाए जाने की तैयारी है।

सपा खुद तीन सीटों पर लड़ेगी। इसमें शिवपुर से आनंद मोहन यादव उर्फ गुड्डु यादव और अजगरा से लालजी सोनकर को अखिलेश ने पूर्व में ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उत्तरी से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। यहां से अखिलेश के करीबी राजू यादव, किशन दीक्षित समेत कई दावेदार हैं।
 
विज्ञापन

आयोग का फैसला आते ही झूमे सपा कार्यकर्ता

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग का फैसला आते ही सोमवार की शाम अखिलेश समर्थक कार्यकर्ता झूम उठे। ढोल, नगाड़े बजाकर खुशी जताई और मिठाइयां बांटीं। शिवपुर प्रत्याशी आनंद मोहन यादव के आशापुर स्थित चुनाव कार्यालय पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जश्न मनाने वाले लोगों में रवीन्द्र यादव कालिया जिला पंचायत सदस्य, अखिलेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजकुमार यादव अध्यक्ष प्रधान संघ, अनिल यादव पूर्व महामंत्री हरिश्चंद्र महाविद्यालय, शैलेंद्र यादव आदि शामिल थे। आशुतोष सिन्हा ने कैंट विधानसभा में जुलूस निकाल मिठाई बांटी।

 महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि पूरी पार्टी अखिलेश यादव के साथ है। वहीं मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि युवा अखिलेश के साथ खड़े हैं। राजातालाब में सयुस की प्रदेश कार्यकारीणी के सदस्य दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और मिठाई बांटी।

मोहनसराय में जगनारायण सिंह पटेल के नेतृत्व में मिठाई बंटी। वहीं, कछवा रोड में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर केशनाथ यादव, मोहन गुप्ता, संदीप मोदनवाल, राहुल विश्वकर्मा, विजय यादव, श्याम नारायण यादव आदि मौजूद थे।

अखिलेश समर्थकों की खुशी ट्विटर, फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। काफी देर तक ट्विटर के टॉप टेन ट्रेंड में अखिलेश यादव का नाम शुमार रहा। संदीप यादव, आशुतोष सिंह, रानू सिंह सहित कई यूजर्स ने ट्वीट किया, ‘अखिलेश जिंदाबाद...।’ चिराग यादव ने ट्वीट किया कि अखिलेश यादव को मिली साइकल, बापू पैदल...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें