फेस्टिवल सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं लेकिन उससे भी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए कई ट्रेनों में कोच तो कुछ को फेस्टिवल स्पेशल बनाकर चलाने की घोषणा की है, लेकिन इससे कोई विशेष राहत नहीं मिलती दिख रही है। दिल्ली और मुंबई रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम पांच बजे तक की स्थिति देखें तो वाराणसी से मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस में 10 अक्तूबर को 46, 11 को 36, 12 को 18, 13 को 20, 14 को 21, 15 को 26 वेटिंग है। इसी तरह बनारस जंक्शन से मुंबई जानी वाली महानगरी एक्सप्रेस में 10 को 62, 11 को 52, 12 को 49, 13 को 25, 14 को 47, 15 को 47 वेटिंग है। जबकि कामायनी एक्सप्रेस में 10 को 141, 11 को 80, 12 को 62, 13 को 38, 14 को 43, 15 को 47 वेटिंग दिख रहा है। इसी तरह वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 9 को 104, हालांकि 15 अक्तूबर तक 500 से अधिक सीट उपलब्ध है।
Indian Railway
- फोटो : Istock
नई दिल्ली-वाराणसी रूट की ट्रेनों का हाल
शिवगंगा एक्सप्रेस
22 अक्तूबर को प्रथम श्रेणी में 18, द्वितीय में 45, तृतीय में 128, स्लीपर में 315
23 अक्तूबर को प्रथम में 06, द्वितीय में 29, तृतीय में 49, स्लीपर में 187
24 अक्तूबर को प्रथम में उपलब्ध, द्वितीय में उपलब्ध, तृतीय में उपलब्ध, स्लीपर में 63
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
22 अक्तूबर को प्रथम में 10, द्वितीय में 33, तृतीय में 53, स्लीपर में 115
23 अक्तूबर को प्रथम में 03, द्वितीय में 19, तृतीय में 19, स्लीपर में 102
24 अक्तूबर को प्रथम में उपलब्ध, द्वितीय में उपलब्ध, तृतीय में उपलब्ध, स्लीपर में 16
मंडुवाडीह सुपरफास्ट
22 अक्तूबर को प्रथम श्रेणी में 14, द्वितीय में 68, तृतीय में 110, स्लीपर में 268
23 अक्तूबर को प्रथम में 05, द्वितीय में 20, तृतीय में 39, स्लीपर में 114
24 अक्तूबर को प्रथम में उपलब्ध, द्वितीय में उपलब्ध, तृतीय में उपलब्ध, स्लीपर में 31
मुंबई-वाराणसी रूट
महानगरी एक्सप्रेस
22 अक्तूबर को द्वितीय में 49, तृतीय में 113, स्लीपर में 296
23 अक्तूबर को द्वितीय में 30, तृतीय में 34, स्लीपर में 295
24 अक्तूबर को द्वितीय में 09, तृतीय में 34, स्लीपर में 146
कामायनी एक्सप्रेस
22 अक्तूबर को द्वितीय में 23, तृतीय में 71, स्लीपर में 218
23 अक्तूबर को द्वितीय में 13, तृतीय में 29, स्लीपर में 124
24 अक्तूबर को द्वितीय में 14, तृतीय में 41, स्लीपर में 113
मंडुवाडीह-एलटीटी सुपरफास्ट
22 अक्तूबर को प्रथम श्रेणी में 10, द्वितीय में 35, तृतीय में 113, स्लीपर में 246
23 अक्तूबर को प्रथम श्रेणी में 01, द्वितीय में 14, तृतीय में 27, स्लीपर में 92
24 अक्तूबर को प्रथम श्रेणी में 03, द्वितीय में 16, तृतीय में 43, स्लीपर में 141