खरगे के पुतला दहन मामले में आठ भाजपा नेताओं के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने परिवाद दाखिल किया। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने और उनका पुतला जलाने के मामले में आठ भाजपा नेताओं के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। गजोखर निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू ने गुरुवार को एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में परिवाद दाखिल कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
परिवाद के अनुसार, 26 अक्तूबर 2026 को दोपहर एक से दो बजे के बीच सर्किट हाउस के सामने कलेक्ट्रेट गेट के पास भाजपा नेताओं ने खरगे के चित्र और पुतले पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इस दौरान कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की गई और पुतले में आग लगा दी गई।
मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले और नवरत्न राठी को विपक्षी बनाया गया है। परिवादी का आरोप है कि पुलिस आयुक्त को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।