फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: शादी समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर युवक को किया घायल; पांच हिरासत में

Fri, 20 Nov 2026 10:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में शादी समारोह के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर बीएचयू रेफर किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सराय लखनसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में बुधवार शाम करीब 8 बजे अनिल कुमार की पुत्री की शादी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। विवाद में एक पक्ष ने पिता-पुत्र को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान सोनू और भारत ने रवि कुमार के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल शिवकुमार पुत्र ननयी राम और उनके पुत्र रवि कुमार को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रवि को ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। शिवकुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पिंटू पुत्र गोविंद, अर्जुन पुत्र गोविंद, सोनू पुत्र भारत, भारत पुत्र बालचंद, बलवंत पुत्र लोचन, लोचन पुत्र जुगनू, गोविंद पुत्र मिठाई, प्रिंस पुत्र प्रेम प्रकाश, प्रेम प्रकाश पुत्र खेदु, रवि पुत्र भारत समेत करीब 14 लोगों ने पुराने विवाद की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


इस बाबत सीओ सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें