फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवनिर्वाचित मेयर के घर पहुंचने लगे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद समस्याओं का कराएंगे समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी के छित्तूपुर स्थित घर पर जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगी है। वे जनता को आश्वस्त कर रहे हैं कि अभी शपथ ग्रहण नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण के बाद उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे।
उन्होंने बताया कि आम जनता के सुझावों को भी शामिल कर शहर के विकास की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप काम कराके निगम की पहचान देश भर मेंं ऊपर करनी है। सबसे पहले स्वच्छता को बेहतर करने का काम होगा। इसमेंं आम जनता का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा व्यापार मंडल और पुराने लोगों के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं का समाधान कराएंगे। शपथ ग्रहण की तारीख के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी उनके पास शपथ ग्रहण के संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। मेयर के घर पर पीयूष तिवारी, श्रेयांस तिवारी, उदय नारायण पांडेय, रामगोपाल वर्मा, वाचस्पति मिश्र आदि लोग पहुंचे। उन्होंने अपनी-अपनी समस्या बताईं। मेयर ने उन्हें आश्वस्त किया कि संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द तय होगी शपथ ग्रहण की तारीख
नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियोंं के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन के भीतर तारीख तय हो जाएगी। 22 मई को शपथ ग्रहण होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें