फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे मुस्लिम श्रद्धालु

Sat, 25 Mar 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Written by : रबीश श्रीवास्तव
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
देश में धार्मिक असहिष्णुता और सांप्रदायिकता की कितनी भी बातें होती रहें, कुछ लोग इन्हें दरकिनार कर नई मिसाल पेश कर देते हैं। अमरनाथ यात्रा की बात करें तो पूर्वांचल से केवल हिंदू नहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग भी जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें कुछ श्रद्धालु पहले भी यात्रा का हिस्सा बनकर बर्फानी बाबा की छवि देख चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में अमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही चिकित्सकीय जांच के लिए औसतन तीन-चार मुस्लिम रोज पहुंच रहे हैं।

17 मार्च से शुरू जांच में अब तक करीब 500 मरीजों की जांच हो चुकी हैं, जिसमें 16 से अधिक मुस्लिम हैं। इनकी अस्पताल परिसर स्थित लाल पैथ लैबमें नि:शुल्क जांच हो रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को वाराणसी के जैतपुरा निवासी उजमा आलम, गोदोलिया से एन. खातून, सुंदरपुर की रेहाना, बड़ी पियरी निवासी सैय्यद अनवर आलम और आजमगढ़ के इमरान यात्रा के लिए फिटनेस रिपोर्ट लेने पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरी बार यात्रा पर जा रहे अनवर आलम

जांच कराते अनवर आलम - फोटो : रामजी श्रीवास्तव
इन सभी ने बुधवार को अपना चेकअप कराया था। मंडलीय अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले साल भी मुस्लिम समुदाय के कई श्रद्धालुओं ने जांच कराई थी।

बड़ी पियरी स्थित सैयद अनवर आलम दूसरी बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। चितईपुर आदर्श नवज्योति बालिका इंटर कॉलेज में उर्दू के शिक्षक आलम ने बताया कि 2005 में वह कॉलेज के साथी शिक्षकों संग वहां जा चुके हैं।

इस बार हम अपने दोस्तों संजय मिश्र, सरोज कुमार, सुनील यादव, पंकज और चंद्रभूषण भारती के साथ जाएंगे। आलम वर्ष 1999, 2002 और 2009 में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी जा चुके हैं।

वह अमरनाथ, वैष्णो देवी यात्रा पर साथियों संग न केवल जाते हैं बल्कि ईद, बकरीद आदि त्योहार पर उनके हिंदू साथी भी उनके घर आना नहीं भूलते हैं। ये ऐसे मौकों पर कई बार एक ही थाली में खाना भी खाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें