गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाली पूनम यादव का कहना है कि अगर मुझे चोट लगेगी तो मैं इलाज के लिए घर नहीं आ सकती हूं? इसमें अनुशासनहीनता की क्या बात है। मुझे किसी भी नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पढ़ेंः
ओलंपिक खेलने के बाद परिणय सूत्र में बधेंगी पूनम यादव, इस खिलाड़ी का थामेगी हाथ
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की तरफ से कोई भी नोटिस मुझे नहीं मिली है। राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली बनारस के दांदूपुर गांव निवासी किसान की बेटी पूनम यादव ने कहा कि मैं इस समय इलाज के लिए अपने घर आई हूं। इसमें किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूनम के पिता कैलाश यादव का कहना है कि पूनम का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है। अभी वह अस्वस्थ है।
बता दें कि इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने अनुशासनहीनता करने पर पूनम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही फेडरेशन ने उनको अस्थायी रूप से निलंबित भी कर दिया है।
पढ़ेंः
बचपन में मुफलिसी में कटे पूनम यादव के दिन, पिता के पास नहीं थे घर चलाने तक को पैसे
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के मुताबिक वेटलिफ्टर पूनम यादव पर यह कार्रवाई उनके बिना बताए कैंप से घर जाने पर की गई है। मीडिया ने जब इस नोटिस के बारे में पूनम यादव से पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।