फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बनारस आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उठाएंगे किसानों का मुद्दा

Fri, 04 May 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ रही है। महाराष्ट्र के किसानों का मुद्दा थमने के बाद अब केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर हुए किसानों के आंदोलन को कांग्रेस अब बनारस से हवा देने के प्रयास में है।

इसी मंशा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद दो दिनी प्रवास पर आज शाम वाराणसी पहुंच रहे हैं। वो शनिवार की सुबह कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद  मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना में प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा वह कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर काशी विश्वनाथ कारिडोर योजना के तहत चल रहे ध्वस्तीकरण के बारे में भी जानकारी लेंगे। काशी में बैठक के उपरांत वह इसका फीडबैक राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देंगे।

बता दें कि एक मई को मोहन सराय के किसान दिल्ली गए थे तो उन्होंने अपनी मांगों के साथ कांग्रेस के राहुल गांधी से मुलाकात की थी।  इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों की ओर अपने क्षेत्रीय सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खून से लिखा मार्मिक खत देखा था।
विज्ञापन


इससे वे भावुक हो गये थे। उन्होंने कहा था कि अब वाराणसी ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। इसकी शुरूआत वाराणसी से ही होगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ही किसानों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहुंच रहे हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें