फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के सीएम के ग्रीन हाउस से हटाया गया शौचालय

Sat, 10 Dec 2016 12:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Sadakal Gujarat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। सदाकाल गुजरात उत्सव में भाग लेने के लिए अाज काशी आ रहे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी के लिए अस्सी घाट पर बनाए गए ग्रीन हाउस से आज शौचालय को हटा दिया गया।
विज्ञापन


गंगा जी से चंद कदम की दूरी पर शौचालय बनाने का स्‍थानीय लोगों ने भारी विरोध किया था। इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने आज शौचालय को हटा दिया। हालांकि वाश बेसिन अभी भी लगा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि गंगा जी की हम मां की तरह पूजा करते हैं । गंगा जी के ठीक बगल में शौचालय बनाना उचित नहीं है। इससे  शौचालय का पानी गंगा जी में जा सकता है। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए आयोजकों ने ग्रीन हाउस से शौचालय को हटा लिया।
विज्ञापन


विरोध करने वालों में बीएचयू के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता अरविंद पटेल कांग्रेस के रवि मिश्रा, इम्तियाज अली, राकेश कुमार आदि प्रमुख रहे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें