ए. सतीश गणेश, पुलिस कमिश्नर, वाराणसी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
वाराणसी में कमिश्नरेट की कोर्ट अगले सप्ताह से पुलिस लाइन में काम करने लगेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। साथ ही, कोर्ट में काम करने के लिए पुलिसकर्मियों को न्यायिक प्रक्रिया और कानून संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि युद्धस्तर पर काम हो रहा है। जल्द ही कमिश्नरेट की कोर्ट का कामकाज शुरू हो जाएगा।
कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से थानों के स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई ठप पड़ गई है। दरअसल, एसडीएम और एसीएम ने निरोधात्मक कार्रवाई की सुनवाई बंद कर दी है। ऐसे में पुलिस शांतिभंग में चालान नहीं कर पा रही है। न ही किसी को पाबंद कर पा रही है। थाने से ही पुलिस संबंधित व्यक्ति को न्यायालय में बुलाए जाने पर पेश होने संबंधी नोटिस थमाकर घर भेज दे रही है।
दरोगा, इंस्पेक्टर और थानेदार को डीसीपी देंगे छुट्टी