अस्पताल, मेस और शौचालय की साफ सफाई पर दोनों अधिकारियों ने संतोष जताया। महिला और पुरुष बैरक में क्षमता से ज्यादा बंदियों के निरुद्ध होने पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं और सुविधाओं पर जेलर को ध्यान देने को कहा।
दोनों अफसरों के निरीक्षण के दौरान बंदियों और उनके परिजनों की मुलाकात रोक दी गई थी। वहीं, जेल अधिकारियों का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मंडल स्तरीय अधिकारी एकसाथ निरीक्षण करने आए हैं।