फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिवालय की तरह विकसित होंगे पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जिले के पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय की तरह विकसित करने का निर्देश दिया। वहां पर सचिव एवं लेखपाल की ड्यूटी निर्धारित कर उनका नाम, मोबाइल नंबर एवं वहां पर उनके रहने का दिन दीवारों पर लिखवाया जाएगा। ग्राम सचिवालय में आय, जाति, निवास, वरासत, जन्म-मृत्यु आदि का आवेदन पत्र लिया जाएगा। मंडलीय समीक्षा बैठक में बुधवार को उन्होंने परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने को कहा। लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के अभियंताओं को निर्देशित किया कि ऐसी परियोजनाएं जिन पर धनराशि की आवश्यकता हो शीघ्र शासन स्तर पर पत्राचार किया जाए।
विज्ञापन

विकास एवं निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने विकास कार्याें के ऑनलाइन डाटा फीडिंग में गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, इसी डाटा फीडिंग के आधार पर जनपद एवं मंडलों की रैकिंग एवं समीक्षा होती है। स्टाफ नर्स एवं एएनएम द्वारा घरों पर डिलीवरी की जानकारी पर नाराजगी जताई और संस्थागत प्रसव का निर्देश दिया। एंबुलेंस समय से पहुंचे ताकि मरीजों एवं उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडल के सभी जिलों में कैंप लगाकर पात्र लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाए। जिन गांवों में पात्रों की संख्या अधिक हो, उन ग्राम सभाओं में भी गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए कैंप लगाए जाएं।
व्हाट्सअप से जोड़े जाएं छात्र-छात्राएं
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो बच्चे ऑनलाइन व व्हाट्सएप ग्रुप से शिक्षा प्राप्त से वंचित हों, उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। चालू हो चुके सामुदायिक शौचालय पर सहमति के आधार पर यूजर चार्ज लगाए जाएं। सड़कों के किनारे के सामुदायिक शौचालय की दीवारों पर प्रचार सामग्री के रूप में होर्डिंग व वॉल पेंटिंग कराकर भी आय प्राप्त करें। गाजीपुर में पाइप पेयजल योजना अंतर्गत तीन स्थानों पर खारा पानी तथा एक स्थान पर आर्सेनिक निकलने के कारण परियोजना बंद होने की जानकारी पर शासन स्तर पर पत्राचार किए जाने के निर्देश दिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की रिक्त दुकानें रिक्त स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता पर आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें