फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में आचार संहिता का उल्लंघन: मुख्यमंत्री का संदेश अंकित थाली स्कूलों में भेजी

Mon, 09 Jan 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
ठंड से अवकाश के नाते प्रधानाध्यापकों को सौंपी गईं थालियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में चुनाव आचार संहिता का लगातार उल्लंघन हो रहा है। पहले विधायक के नाम के शिलापट्ट लगा दिए गए, अब बीएसए ने सीएम के संदेश वाली थालियों को स्कूलों में वितरण करने के लिए भेज दी।
विज्ञापन

बच्चों को सोमवार दोपहर 12 बजे ही थाली बांटने की योजना थी लेकिन स्कूल में छुट्टी की वजह से बीएसए ने अध्यापकों को थाली और गिलास दे दिया।
अब बुधवार को भी थाली बांटने की योजना है।
 सोमवार को बीएसए ने न्याय पंचायत संसाधन केंद्र खैरपुर (प्राथमिक विद्यालय) में 28 प्राथमिक और 12 उच्च प्राथमिक के साथ ही एक राजकीय इंटर कालेज में बच्चों में बंटवाने के लिए थाली-गिलास के 1875 सेट भेजवा दिए।
थालियों पर पीछे स्पष्ट रूप से लिखा है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से उम्मीदों का प्रदेश उत्तर प्रदेश।

इतना ही नहीं अब जबकि परिषदीय विद्यालयों का पूरा सत्र लगभग बीतने को है, तो विभाग ने चालू सत्र की किताबें भी भारी संख्या में भिजवा दी।  
बता दें कि थाली स्कूलों में सोमवार को ही बांटी जानी थी और इसके लिए बच्चों को समय भी दिया गया था लेकिन रविवार की रात ठंड बढ़ने के चलते डीएम सीबी सिंह ने सोमवार और मंगलवार को कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को बंद रखने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

वहीं, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अभी टीम भेजवाकर इसकी जांच कराएंगे। आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वालों पर केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें