कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रतिभागियों को किया संबोधित
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शहरी गैस वितरण के इंचार्ज व गेल वाराणसी के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने रैली के प्रतिभागियों को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आदर्श नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकेंगे।
दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। वहीं वाराणसी मंडलायुक्त ने भी पर्यावरण व ईंधन बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सीजीएम के.एन सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर टैक्सी और ऑटो संघ के कई पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।