फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 31 मार्च से शहर में सिर्फ सीएनजी ऑटो चलेंगे, पैडल रिक्शा से भी बनारस को मुक्त करने की तैयारी

Tue, 09 Mar 2021 12:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

वाराणसी में अब सीएनजी ऑटो नहीं चलेंगे। साथ ही शहर को रिक्शा से मुक्त करने की कवायद चल रही है। जिन्हें ई-रिक्शा में बदल दिया जाएगा। पैडल रिक्शा के चलते शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। प्रशासन के अनुसार, 31 मार्च के बाद सीएनजी ऑटो ही चलेंगे। सिटी परमिट वाले ऑटो में हर हाल में सीएनजी किट लगवानी होगी। सभी ऑटो चालकों को इसके लिए पत्र जारी किया गया है। बिना सीएनजी के ऑटो का परमिट निरस्त किया जाएगा।

विज्ञापन


25 फरवरी को प्राधिकरण की बैठक में ऑटो संचालकों को 31 मार्च तक अपने वाहनों में सीएनजी किट लगवाने का आदेश दिया गया था। चेतावनी दी थी कि सीएनजी किट नहीं लगवाने पर परमिट निरस्त कर दी जाएगी।

परिवहन अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि सभी ऑटो संचालकों को सीएनजी किट लगाने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। जो सिटी परमिट धारक अपने वाहन में 31 मार्च तक किट नहीं लगाता है उसकी परमिट अपने आप निरस्त हो जाएगी। ऐसे वाहनों का फिटनेस, परमिट, बीमा की तिथि बढ़ाना सहित सभी काम रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी के बाहर चलने वाले ऑटो संचालकों को छह माह का समय दिया गया है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि बिना सीएनजी वाले आटो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम कार्यालय में करीब 11 हजार के रिक्शा पंजीकृत हैं। रिक्शा चालकों को नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा के लिए डूडा द्वारा बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वार्डों में हिसाब से रिक्शा संचालन बंद करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें