फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएमओ ने बनाया कॉलेज प्रबंधक का आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को आर्य महिला पीजी कालेज, चेतगंज तथा अजगरा बाजार चोलापुर में लगे शिविर में कुल 1524 बुजुर्गों का कार्ड बनाया गया। इसमें सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने धूपचंडी निवासी आर्य महिला पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित का कार्ड बनाकर लोगों को मोबाइल के उपयोग से खुद कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु वाले लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है। एक सप्ताह में 8384 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि मंगलवार को आर्य महिला पीजी कालेज में 27, अजगरा बाजार चोलापुर में 72 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें