फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी: अधिकारियों से बोले- लीक प्रुफ बनाएं पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा, अवांछनीय तत्वों पर रखें नजर

Sun, 24 Oct 2021 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आएंगे। उनके आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे और तैयारियों का जयाजा लिया। 
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सर्किट हाउस में 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीएम की सुरक्षा लीक प्रुफ हो और अवांछनीय तत्वों पर नजर रखी जाए। गोपनीय रूप से अवांछनीय व असामाजिक तत्वों का पता कर प्रिवेंटिव एक्शन के साथ उन पर निगाह रखें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस व जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर समन्वय के साथ बेहतर योजना बनाई जाए। ताकि स्मूथ व भव्य कार्यक्रम संपन्न हो।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसभा स्थल पर पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पूरे शहर पर रखें निगाह
लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता वरिष्ठ अधिकारी देख लें। जनसभा में एक लाख लोगों के हिसाब से वाहन पार्किंग व यातायात की व्यवस्था बनाई जाए। जनसभा के बाद जनसमूह एक साथ निकलता है, इसकी व्यवस्था रखें और जब तक जनसभा का अंतिम व्यक्ति नहीं चला जाए तब तक अधिकारी व फोर्स समुचित व्यवस्था करते रहे। इसके साथ ही पूरे शहर में भी निगाह रखी जाए। 
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम ने कार्यक्रम स्थलों की ली जानकारी, बाबा विश्वनाथ और अन्नपूर्णा दरबार में लगाई हाजिरी

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने पीपीटी माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। एडीजी बृजभूषण ने प्रधानमंत्री कार्यक्त्रस्म के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी और बताया वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भी आवश्यक चेकिंग व जांच पड़ताल की जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक डॉ अवधेश सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पढ़ेंः पीएम मोदी का बनारसी हस्तशिल्प से होगा स्वागत, काशी विश्वनाथ धाम के प्रतीक चिह्न हैं अंगवस्त्र पर अंकित

रिंग रोड पर दौड़ा सीएम का काफिला

जनसभा स्थल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रिंग रोड पर दौड़ा। मुख्यमंत्री ने रिंग रोड का निरीक्षण किया और जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के शुरू होने से पूर्वांचल से बनारस की कनेक्टविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस की मल्टीलेवल पार्किंग भी देखीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस परिसर में तैयार हुई मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने पार्किंग की सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 26 अक्तूबर से पार्किंग की सुविधा शुरू हो जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें