फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: पीएम मोदी ने दिलाई योग को वैश्विक मान्यता, यह अपने आप में एक संपूर्ण विज्ञान

Tue, 14 Dec 2021 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्वर्वेद महामंदिर धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विहंगम योग संत समाज के 98वें वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग को वैश्विक मान्यता दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को आज जो मान्यता प्राप्त हुई है, उस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश आजादी के दीवानों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए अमृत महोत्सव मना रहा है। इस श्रृंखला में पूरे देश के अंदर अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से पूरे देश के अंदर चल रहे कार्यक्रम न केवल त्याग और बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करके एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए हम सब को प्रेरित करते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की सीख देते हैं।

स्वर्वेद महामंदिर धाम का यह कार्यक्रम भी इसी की कड़ी है। स्वर्वेद प्राणों की विद्या है, प्राणायाम उसका एक भाग है और योग भी अपने आप में एक संपूर्ण विज्ञान है। उन्होंने स्वर्वेद को नया आयाम देने में सद्गुरु सदाफल देव महाराज के योगदान को उल्लेखनीय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें