फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में काम करने वाले इंजीनियरों को मिलेगी सुरक्षाः सीएम योगी

Mon, 11 Jun 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में रात में होने वाले निर्माण कार्यों के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों-इंजीनियरों को पुलिस की ओर से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को बदमाशों के जानलेवा हमले में घायल इंजीनियर सुशील कुमार गुप्ता के परिवारवाले रविवार को मुख्यमंत्री से मिले। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इसके बाद सभी इंजीनियर कार्य बहिष्कार समाप्त कर काम पर लौट आए हैं।

मंगलवार की रात लंका-रवींद्रपुरी मार्ग पर पाइप लाइन की गैपिंग का काम करा रहे इंजीनियर गुप्ता और ठेकेदार कमलेश कुमार सिंह और भूपेंद्र सिंह पर बदमाशों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुप्ता का एम्स में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इंजीनियर के पिता, पत्नी और बच्चे जल निगम के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को मिले। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के जनपद सचिव रोहित कुमार लोधी ने कहा कि सीएम घायल इंजीनियर के परिवार से मिले। उन्होंने जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल शहर में कराए जा रहे पेयजल संबंधी कार्यां के बारे में बताते हुए कहा कि दिन में ज्यादा यातायात के चलते शहर में रात में ही काम करना पड़ता है। ऐसे में अगर इस तरह के हमले होंगे तो काम पूरा करने में परेशानी आएगी।

इस पर मुख्यमंत्री ने रात में काम करने वालों की सुरक्षा करने का आश्वासन दिया है। लोधी ने बताया कि जल निगम के सभी इंजीनियर कार्य बहिष्कार समाप्त करके काम पर लौट आए हैं। इससे पयेजल, सीवर और निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलने लगा है। 
विज्ञापन

दो वांछित की तलाश में आरा और भोजपुर गई टीम

demo pic
जेई और दो ठेकेदारों पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों की तलाश में रविवार को दो टीमें बिहार के आरा और भोजपुर रवाना की गई हैं। मामले के सभी 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत सोमवार को लंका पुलिस की ओर से उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इस बीच बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दोनों ठेकेदार की हालत में सुधार बताया गया है। वहीं, नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती जेई सुशील कुमार गुप्ता अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

वारदात की तफ्तीश कर रही पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज की मदद से अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि दो की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी। फरार दो आरोपियों की कुर्की के लिए अदालत में आवेदन दाखिल करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें