फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का तंज: 2017 से पहले शराब माफिया करता था बच्चों के पोषाहार की सप्लाई, बच्चे टाट लेकर आते थे

Thu, 10 Sep 2026 09:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि साढ़े नौ वर्षों में 70 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया गया है। 
विज्ञापन
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पोषाहार की सप्लाई शराब माफिया करता था। तीन-तीन महीने तक राशन केंद्रों तक नहीं पहुंचता था। बच्चे टाट लेकर आते थे। साढ़े नौ वर्षों में 70 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया गया है। पोषाहार वितरण को जीपीएस और क्यूआर कोड से पारदर्शी बनाया गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पोषण माह अभियान कुपोषण से मुक्ति के साथ स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प है। देशभर में 14 लाख से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र इस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष की थीम मेरी आंगनबाड़ी, मेरी जिम्मेदारी रखी गई है।

Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में न पेयजल की व्यवस्था थी, न शौचालय और न गर्म भोजन की। गलती लखनऊ में बैठे लोग करते थे और गाली आंगनबाड़ी की बहनों को खानी पड़ती थी। 2017 में सरकार बनने के बाद जब उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की तो पूरा तंत्र बदहाल मिला। पोषाहार की गुणवत्ता पर सवाल थे। वितरण की कोई नियमित व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद व्यवस्था में बदलाव शुरू किया गया। पिछले साढ़े नौ वर्षों में 70 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को नया स्वरूप दिया गया है। 

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण और नवीनीकरण पर 30 लाख रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। चहारदीवारी, शौचालय, शुद्ध पेयजल, पोषण वाटिका और एलईडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। काशी मां अन्नपूर्णा की भी धरती है जहां खुद बाबा विश्वनाथ उसने भिक्षा ले रहे हैं। 

इस विभाग की मंत्री का नाम भी अन्नपूर्णा देवी है तो अभियान को तो सफल होना ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से काशी ने अपनी पुरातन पहचान को सुरक्षित रखते हुए नया कलेवर पाया है जो नई आभा के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है। इसी तरह गांव और गलियों से पोषण, शिक्षा और कौशल की मजबूत नींव रखकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण होगा।

Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
परिवहन से आंगनबाड़ी केंद्र तक जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 204 टीएचआर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं जिन्हें महिला स्वयं सहायता समूह संचालित कर रहे हैं। इससे 20 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। पोषाहार की गुणवत्ता की जांच भारत सरकार की संस्था से कराई जा रही है। परिवहन से आंगनबाड़ी केंद्र तक जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पैकेट पर क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल ट्रेसेबिलिटी सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में इस समय 1.90 लाख आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं। 897 बाल विकास परियोजनाओं के माध्यम से हर महीने 1.56 करोड़ लाभार्थियों तक पोषण सेवाएं पहुंच रही हैं। 35.46 लाख बच्चों को गर्म भोजन दिया जा रहा है। 46 लाख बच्चों के वजन और खान-पान की नियमित निगरानी की जा रही है। टेक होम राशन की व्यवस्था को भी पारदर्शी बनाया गया है।

बिना सूचना कानपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गया था
मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर के आंगनबाड़ी केंद्र का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वह बिना सूचना वहां पहुंचे थे। करीब 20-22 बच्चे खेल-खेल में अंक और शरीर के अंग सीख रहे थे। तीन वर्ष की एक बच्ची ने उन्हें बताया, एक-एक-एक, मेरी नाक एक। दूसरे बच्चे ने दो-दो-दो मेरी आंख दो कहा। योगी ने कहा कि इससे साफ है कि आंगनबाड़ी केंद्र पोषण के साथ शिक्षा की भी मजबूत आधारशिला बन सकते हैं।

Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
1.60 करोड़ बच्चों को सुविधाएं, 75 से 80 प्रतिशत बेटियां बिना जूते और चप्पल के विद्यालय जाती थीं
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले 75 से 80 प्रतिशत बेटियां बिना जूते और चप्पल के विद्यालय जाती थीं। आज 1.60 करोड़ बच्चों को दो यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, जूते-मोजे और स्वेटर दिए जा रहे हैं। ऑपरेशन कायाकल्प से 1.36 लाख विद्यालयों को बेहतर बनाया गया है। बालवाटिका के बच्चों को भी दो यूनिफॉर्म देने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से करीब 2100 इंटर कॉलेजों का पुनरुद्धार किया गया है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, फर्नीचर और अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाएं बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी: व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, सिर में गोली फंसने से हालत गंभीर
विज्ञापन

Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को कराया अन्नप्राशन, स्टालों का निरीक्षण
कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी ने छोटे बच्चों को दुलारा और उन्हें खिलौने, टॉफी, चॉकलेट दिए। उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर अन्नप्राशन कराया और माला पहनाई। इसके बाद विभिन्न राज्यों से आए पोषाहार से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने खाद्य सामग्री, हाथ से बने खिलौनों, जड़ी-बूटियों और पौधों के बारे में जानकारी ली। बिहार के स्टाल पर मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें