फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक सख्त दिखे सीएम योगी, बोले-माफिया की अवैध संपत्ति जब्त करने में रुकना और झुकना नहीं

Sat, 31 Oct 2020 11:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा बैठक में कहा कि अपराधियों व माफिया पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहे। किसी भी स्थिति में इसमें रुकना और झुकना नहीं है। अपराधी तत्वों के असलहे निरस्त किए जाएं और हाईवे या अन्य कहीं भी अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिहार से सटी सीमाओं पर विशेष सतर्कता का निर्देश दिया।

विज्ञापन


दो दिवसीय वाराणसी प्रवास पर शनिवार को विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले गांवों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते विवाद बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस की निगरानी बढ़ानी होगी। बनारस में गैंगस्टर की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। 
 

समीक्षा बैठक में सीएम योगी - फोटो : a
उन्होंने कहा, माफिया के अवैध संपत्ति का जब्तीकरण व ध्वस्तीकरण कार्रवाई में आने वाला खर्चा उसी व्यक्ति से वसूला जाए। महिलाओं व धर्म गुरुओं से दुर्व्यवहार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए और अफवाह या उकसाने वाली खबरों पर कार्यवाही हो। महिला सुरक्षा व स्वावलंबन के अभियान में जागरूक करें। महिला सुरक्षा में सेंध लगाने वाले पेशेवर अपराधियों पर कार्रवाई कर उनके पोस्टर चौराहों पर लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट में अच्छी पैरवी कर अपराधियों, माफिया को न्यायालय से दंडित कराने की कार्रवाई कराएं। अपराधी को कानून का भय हो। चार्जशीट समय पर दाखिल हो। पर्व-त्योहारों पर विशेष सावधानी रखी जाए। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगातार चले, जिसमें कोविड से बचाव, महिला सुरक्षा व सड़क सुरक्षा का मैसेज प्रसारित होता रहे।

समीक्षा बैठक में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायतों को बनाएं ग्राम सचिवालय  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीति आयोग के दिशा निर्देशों से सेवापुरी में हो रहे कार्यों के आधार पर प्रत्येक विधानसभा की एक-एक ब्लॉक को जन प्रतिनिधिगण मॉडल बनाएं। ग्राम पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित करें। सेवापुरी में केंद्र सरकार की योजनाओं को अच्छे से लागू किया गया है। राज्य सरकार की योजनाओं को भी प्रभावी रूप से लागू करें। इसे ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ें, गांव के समस्त कार्य, गतिविधि को यहीं से संचालित करें।

 

समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
निर्माण कार्यों में लाएं तेजी,  निर्धारित समय में पूरा कराएं काम: मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने वाराणसी दौरे पर बैठक के बाद निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। आशापुर आरओबी, जापानी पद्धति से बन रहे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्य में और तेजी लाने और समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : a
फ़रवरी तक पूरा होने वाले आशापुर आरओबी की अच्छी बनाएं सर्विस लेन
मुख्यमंत्री ने आशापुर आरओबी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आरओबी के साथ अच्छी गुणवता व उपयोगिता का सर्विस लेन बनाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इसका कार्य अगले 4 माह में पूरा हो जाएगा। इसमें बनारस से गाजीपुर की तरफ के प्रवेश द्वार पर बड़ी सुविधा हो जाएगी। अक्टूबर तक इसे पूरा होना था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण निर्माण कार्य अवधि बढ़ गई। जिसे फरवरी 2021 में पूरा कर लिया जाएगा।इसी के पास सारनाथ क्षेत्र है जहां भारी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें