फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में सीएम योगी का संभावित दौरा कल, डीएम एवं एसपी ने धरवार कला गांव के पास किया निरीक्षण

Sat, 06 Feb 2021 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह अधिकारियों की टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 309 स्थित धरवार कला गांव पहुंचे। निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से कार्यक्रम की रूप रेखा, सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश की जानकारी ली। डीएम ने प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए निर्माण करने वाली संस्था ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड भी तैयारी में लग गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ मुख्यमंत्री निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

संभावित कार्यक्रम के मुुताबिक मुख्यमंत्री लखनऊ से वाराणसी आएंगे। वहां से सुबह 10 बजे कासिमाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, 500 लोगों के साथ जनसंवाद स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन



एसपी ने सुरक्षा के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें