संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट का दो साल की सजा का फैसला आने के बाद मचे बवाल को लेकर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के कृत्य को पूरे देश ने देखा है। राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़ और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब न्यायालय की ओर से इसे लेकर खरी खोटी सुनाई गई तो कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गए।
सीएम ने तल्ख अंदाज में कहा कि कुछ लोग देश के बाहर जाकर निंदा करते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। कोर्ट को कटघरे में खड़ा कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इस प्रकार के प्रयास किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराए जा सकते हैं। एक तरफ जातीय वैमनस्यता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाली कांग्रेस है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं द्वारा न्यायालय की अवमानना करने वाले वक्तव्य दिए जा रहे हैं। कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, आपका सेवक मानता है', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले PM; जानिए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि जिन लोगों को वर्ष 2004 और 2009 में ईवीएम के माध्यम से सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ था, आज जब वे अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं तो ईवीएम को कटघरे में खड़ा करके संवैधानिक संस्थाओं को भी कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। ये (कांग्रेस) की जनता पर अविश्वास करने वाले लोग हैं। देश की जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर किया है।
संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को बांटने की राजनीति करने वाले कांग्रेस के नेताओं को गरीब, दलित के बेटे का देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना फूटी आंख नहीं सुहाता है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।
सीएम योगी ने कांग्रेस के लोगों को दलित, पिछड़े, वंचित, गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। मुझे लगता है देश की जनता गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछडों के अपमान का बदला जरूर लेगी। जो भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो दुनिया में भारत की नई ताकत का अहसास कराता है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। वाराणसी में भी इसके आयोजन होने हैं।