मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी दौरे पर थे। सीएम ने वाजिदपुर में पीएम मोदी की होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सीएम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी दौरे पर थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2:36 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट से 2:42 बजे सभा स्थल के लिए रवाना हुए। सीएम ने वाजिदपुर में सभास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद योगी सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए हैं। फिर वहां से बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे।
ये है पीएम मोदी का शेड्यूल
भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि काशी के सांसद प्रधानमंत्री सात को तीन से चार बजे के बीच आएंगे। यहां करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। लोकार्पण शिलान्यास के बाद कुछ लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़े चेक व चाबी भी देंगे। इसके बाद वाजिदपुर में जनसभा करेंगे।
जनसभा में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर की तीनों विधानसभाओं को पांच-पांच हजार का लक्ष्य दिया गया है। जनसभा के बाद बरेका में विश्राम करेंगे। अगले दिन प्रबुद्धजनों से मुलाकात करके चले जाएंगे। इस दौरान बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन भी करेंगे।