फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसानों को लघु उद्योग स्थापित करने में दी जाएगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

किसानों को लघु उद्योग स्थापित करने में दी जाएगी सहायता
- सहकार भारती की ओर से आयोजित कार्यशाला में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। गंगा के किनारे पांच किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में बसे किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लघु उद्योग स्थापित करने में सहायता दी जाएगी। यह बातें मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में सहकार भारती संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि गंगा सहकार भारती गांवों में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने में भूमिका निभाएगी। राष्ट्रीय मंत्री दीपक चौरसिया ने कहा कि संगठन सहकारिता के माध्यम से आर्थिक उन्नति का कार्य कर रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक डाॅ. सुधाकर पांडेय, भारतीय सब्जी अनुसंधान परिषद काशी के निदेशक डाॅ. टी के बेहरा, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार, कृषि विशेषज्ञ रामआसरे सिंह और सुमन देवी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। इस मौके पर बलवीर सिंह, हुकुम सिंह भाटी, साधना जाधव, योगेंद्र कुमार, सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें