फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव: सीएम योगी ने पूर्वांचल में झोंकी ताकत, हर रोज कर रहे ताबड़तोड़ रैलियां

Wed, 22 Nov 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 निकाय चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे पूर्वांचल को मथ रहे हैं। मंगलवार को तीन जिलों में सभाएं कर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला तो अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। बुधवार को वाराणसी और जौनपुर में कार्यक्रम है।
विज्ञापन


मंगलवार को जौनपुर, बलिया और मऊ में  स्थानीय मुद्दों को छुआ तो विकास के वादे भी किए तथा परिवार व जातिवाद के दिन लदने की बात कही। जौनपुर में शाहगंज चीनी मिल चलाने का आश्वासन दिया तो बलिया में सपा-बसपा को कोसते हुए फेरी वालों के लिए नीति बनाने व सफाई कर्मियों को राहत देने की बात कही।
मऊ में बोले कि प्रदेश में माफिया राज नहीं चलेगा, गुंडे माफियाओं की जगह जेल में होगी या यमराज के पास। जौनपुर के टीडी कॉलेज की जनसभा में सीएम ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर बेचने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। कोर्ट ने इजाजत दी तो शाहगंज समेत प्रदेश की बंद पड़ी अन्य चीनी मिलों को भी चलाया जाएगा। प्रदेश के प्रसिद्ध उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए लखनऊ में मंच बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार और जातिवाद के दिन लदे

सीएम योगी आदित्यनाथ
बलिया पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड की सभा में उन्होंने निकायों में भ्रष्टाचार के लिए सपा-बसपा को आड़े हाथों लिया। कहा, इन दोनों ने निकायों को पंगु बना दिया। निकायों को मजबूत कर उसकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जाएगी।

उन्होंने निकायों के लिए फेरी नीति लागू करने के साथ ही पटरी दुकानदारों व आउट सोर्सिंग के तहत कार्यरत सफाईकर्मियों के लिए पहल की जाएगी। कहा, गरीबों के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है।

 मऊ के सोनी धापा इंटर कालेज की सभा में सपा और बसपा की सरकार में जाति और परिवारवाद हावी रहने, पिछली सरकारों के नकारेपन से उद्योग धंधे बंद होने की बात उठाई। कहा कि जनता को विकास पसंद है।
चुनाव के बाद नगर को एलईडी लाइटों से जगमगाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रदेश में वादे के मुताबिक बिजली दी जा रही है न कि पूर्व की सरकार की तरह भेदभाव किया जा रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें