निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस गए और वहीं रात्रि विश्राम किया। आज मुख्यमंत्री सोनभद्र जाएंगे। वहां 417 करोड़ की लागत वाली 211 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जनसभा करके मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।
गुरुवार रात वाराणसी पहुंचे सीएम योगी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सीधे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर गए। दर्शन-पूजन के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। मंदिर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर की व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों से कहा, भीषण गर्मी पड़ रही है। बाबा दरबार आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इनकी सुविधा का खास ध्यान रखा जाए। मंदिर परिसर में ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस भी गए। वहां पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के छोटे भाई की शादी के बाद आयोजित प्रीतिभोज हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवदंपती को पुष्पगुच्छ भेंट करके आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने छोटी बच्ची दुलारा और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।