मोबाईल से टीकाकरण के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सोनी और सौरभ सीएचसी शिवपुर पर सुबह टीका लगवाने पहुंचे थे। यहां टीका के लिए लाईन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करीब आते देख दोनों चौक गए। जब मुख्यमंत्री ने दोनों से टीकाकरण की हकीकत जानी तो दोनों ने किसी तरह की परेशानी न होने की बात कही। सोनी और सौरभ ने बताया कि टीकाकरण के लिए सोमवार को ही स्लॉट बुक किया था और मंगलवार को ही मिल गया।
शिवपुर केंद्र पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान सस्ते गल्ले की दुकानों पर लोगों को खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दो-दो लोगों को लगाए जाने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से टीकाकरण केंद्र पर जाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।