फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में सीएम योगी: मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे रहेंगे शहर में, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sun, 22 Nov 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल परियोजना का शिलान्यास करने के बाद दोपहर बाद 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर आएंगे। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गोपूजा करने के साथ हवन पूजन करेंगे व समूह की महिलाओं को चेक वितरित करेंगे।

विज्ञापन

अष्टभुजा निरीक्षण स्थल पर विंध्य कारिडोर को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करेंगे। 


सोनभद्र से हेलीकॉप्टर से सीधे टांडा फाल के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल जाएंगे। गोपाष्टमी पर यहां गो पूजा व हवन पूजन करेंगे। साथ ही कुपोषित बच्चों से जुड़ी योजना निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत 11 परिवार को गोदान करेंगे। इस दौरान राशन व चारे के लिए प्रति परिवार को 30 रुपये प्रति दिन के हिसाब से धन भी दिया जाएगा।

यहां बने मंच से समूह से जुड़ी पांच महिलाओं को एक करोड़ 11 लाख रुपये का डेमो चेक दिया जाएगा। महिलाएं सिलाई की हुई स्कूल ड्रेस का प्रदर्शन भी करेंगी। इसका लाभ समूह की 1007 महिलाओं को मिलेगा। इसी दौरान दो ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस पटेहरा क्लस्टर को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी में जुटीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
इसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत टाटा मैजिक का संचालन किया जाएगा। साथ ही ओडीओपी योजना के तहत महिलाएं दरी इत्यादि का प्रदर्शन करेंगी। साथ ही परंपरागत खेती से अलग उत्पादन करने वाले पांच किसान मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वे अपना उत्पाद भी सीएम को देंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से ही 2:05 बजे देवरी गांव जाएंगे। वहां से अष्टभुजा निरीक्षण स्थल पहुंचेंगे। 2:20 से तीन बजे का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री गणमान्य लोगों से मिल सकते हैं। साथ ही विंध्य कारिडोर को लेकर संबंधित अधिकारियों से बैठक करेंगे। तीन बजे सड़क मार्ग से दर्शन पूजन करने मां विंध्यवासिनी धाम जाएंगे। दर्शन पूजन पश्चात के कार्यक्रम की जानकारी शासन, प्रशासन स्तर पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीएम को केला, ड्रैगन फ्रूट के अलावा अन्य उत्पाद भेंट करेंगे किसान
रविवार को टांडाफाल आ रहे मुख्यमंत्री को किसानों की ओर से केला और ड्रैगन फ्रूट भेंट किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो उद्यान विभाग के सहयोग से औद्यानिक खेती करने वाले किसानों में राजगढ़ विकास खंड के ददरा गांव निवासी राधेश्याम की ओर से मुख्यमंत्री को केला, वहीं दूसरी तरफ सक्तेशगढ़ निवासी अजय सिंह द्वारा ड्रैगन फ्रूट भेंट स्वरुप प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह से सीखड़ क्षेत्र के खानपुर निवासी योगेंद्र सिंह सहजन, नीबिया राजगढ़ निवासी महेंद्र मौर्य के द्वारा करौंदा का मुरब्बा भेंट किया जाएगा। इसी विकास खंड के तालर निवासी गुलाब मौर्य की ओर से मुख्यमंत्री को पपीता भेंट किया जाएगा। 

स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की हो रही तैयारी
मुख्यमंत्री के आगमन पर 22 नवंबर को मां सरस्वती वंदना व मुख्यमंत्री के लिए स्वागत गीत की छात्राएं तैयारी कर रही हैं। यह जिम्मेदारी आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज  दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आर्यकन्या इंटर कालेज को सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें