मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर रात जी-20 देशों से काशी आए मेहमानों का होटल ताज में स्वागत किया। साथ ही प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित रात्रि भोज में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मेहमानों से बात भी की है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर से जी-20 की बैठकों व उससे जुड़ी तैयारियों पर भी बात की है। मुख्यमंत्री ने विदेशमंत्री को जी-20 का अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह स्वरूप लोगो भेंट किया।