फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की पंचक्रोशी परिक्रमा

Sat, 09 Jun 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कंदवा में पूजन करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बनारस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिकर्णिका कुंड से संकल्प लेकर पंचक्रोशी परिक्रमा आरंभ की।मणिकर्णिका द्वार से पैदल गलियों के रास्ते वह घाट पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर चक्रपुष्करणी कुंड में भगवान विष्णु की चरण पादुका का पूजन करने के बाद ज्ञानवापी जाकर यात्रा का संकल्प लिया। फिर मणिकर्णिका घाट पहुंचे और बजड़े पर सवार होकर अस्सी पहुंचे। पंचक्रोशी मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

पंचक्रोशी यात्रा पर निकले सीएम के साथ सूबे के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, विधायक रवीन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डा. अवधेश सिंह, मेयर मृदुला जायसवाल, अशोक धवन समेत अन्य जनप्रतिधि एवं तमाम पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं अफसरों के मुताबिक सीएम रात दस बजे पंचक्रोशी परिक्रमा करके सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बता दें कि बनारस पहुंचकर सबसे पहले सीएम ने सर्किट हाउस में ‘संभवामि युगे युगे’ पुस्तक का विमोचन किया।

इसके बाद सीएम योगी ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। सीएम रविवार की सुबह वह दीनदयाल हस्तकला संकुल में ग्राम स्वराज अभियान और विशेष संपर्क अभियान के तहत कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें