फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का काशी दौरा : अध्यात्म नगरी पहुंचे प्रधानमंत्री, देर रात किया रोड शो, फूल बरसाकर जोरदार स्वागत

Fri, 23 Feb 2024 12:11 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

देर रात फुलवरिया फोरलेन पर लहरतारा की ओर पीएम मोदी अपने वाहन से उतर कर पैदल चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ सीएम योगी भी थे। देर रात जनता ने उनके गुजरते काफिले पर फूल बरसाकर स्वागत किया। गुजरात से आने पर पीएम मोदी ने वाराणसी में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
देर रात रोड शो... - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे। बाबतपुर से बरेका के बीच उनका राममय स्वागत हुआ। बाबतपुर तिराहे पर राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान बने पात्रों ने जय श्रीराम के जयघोष से स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत के लिए भी इस बार विशेष तैयारी दिखी।

विज्ञापन


दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम मोदी का काशी प्रथम आगमन है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राममय माहौल के साथ प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की  है। बाबतपुर में जिला और अतुलानंद तिराहे के पास महानगर भाजपा व रोहनिया विधानसभा के कार्यकर्ता  ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने स्वागत किया।

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। यहां श्रद्धालुओं के साथ संगत कर उनकी कांस्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा भी करेंगे। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम में संस्कृत विद्यालय के बटुकों को वस्त्र, पुस्तिका और वाद्ययंत्रों का किट भी वितरित करेंगे। 

विज्ञापन

वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी काशी पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के 11 विजेताओं के साथ फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री करखियांव जाएंगे और जनसभा करेंगे। वहां पूर्वांचल के एक लाख से ज्यादा किसानों की मौजूदगी में पीएम मोदी 13 हजार करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें 11007 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2195.07 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान बनास डेयरी का भ्रमण कर पीएम मोदी पूर्वांचल के गीर गाय के पालकों से भी संवाद करेंगे। मंच पर जीआई के ऑथराइज्ड यूजर को टैग और वयोश्री योजना के तहत बुजुर्ग लाभार्थियों को किट भी सौंपेंगे।

काफी टेबल बुक का भी करेंगे विमोचन

पीएम मोदी काशी के विकास पर आधारित काफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। इसमें काशी की विकास यात्रा और सरकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की कहानी को शामिल किया गया है। अलग-अलग विषयों पर तैयार तीन काफी टेबल बुक का विमोचन पीएम मोदी करेंगे।

तैयारियों को दिया अंतिम रूप

कार्यकर्ताओं में भारी जोश - फोटो : अमर उजाला
करखियांव में होने वाली जनसभा के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, लेकिन शाम में आई आंधी व घेरते बादलों ने अधिकारियों की चिंता जरूरी बढ़ाई। 30 एकड़ जमीन पर होने वाली जनसभा की तैयारियों में एसपीजी, जिला प्रशासन के साथ भाजपा के पदाधिकारी लगे रहे और बैठकों का दौर जारी रहा। एसपीजी ने पूरे सभा स्थल को कब्जे में लेने के साथ जगह-जगह मेटल डिटेक्टर प्रवेश द्वार पर लगा दिए गए हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के बैनर, पोस्टर व फ्लेक्स से पटा रहा। 

सभा स्थल पर बने हैं चार सूइट 

जनसभा स्थल पर वीवीआईपी के लिए चार सूइट बनाए गए हैं। एक पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल व एक अमूल परिवार के लिए बना है। आपात कालीन व्यवस्था के तहत चिकित्सकों की तैनाती की गई है। तैनात चिकित्सक डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि यहां पर तीन चिकित्सक की टीम सारे मेडिकल दवाओं के साथ तैनात रहेगी।

सभी चौराहों और कट पर लगे  बैरिकेडिंग

बाबतपुर से करखियांव तक दोनों तरफ सुरक्षा के दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस बल की तैनाती भी है। बाबतपुर से 12 किमी दूर स्थित अमूल प्लांट के दोनों तरफ जितने भी चौराहे और हाईवे पर कट हैं, वहां बैरिकेडिंग कर दी गई।
विज्ञापन

पैदल चले पीएम... रात में रोड शो

पीएम और सीएम - फोटो : अमर उजाला
देर रात फुलवरिया फोरलेन पर लहरतारा की ओर पीएम मोदी अपने वाहन से उतर कर पैदल चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ सीएम योगी भी थे। देर रात जनता ने उनके गुजरते काफिले पर फूल बरसाकर स्वागत किया। गुजरात से आने पर पीएम मोदी ने वाराणसी में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें