फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का वाराणसी दौरा: पीएम मोदी इस महीने आ सकते हैं काशी, आज तैयारियों को परखने आ रहे हैं मुख्यमंत्री

Mon, 05 Jul 2021 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज काशी पहुंचेंगे। वह वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को देखने के लिए अस्पतालों जाएंगे। साथ ही फ्लाईओवर, गोदौलिया पार्किंग का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री आशापुर फ्लाईओवर, गोदौलिया पार्किंग के साथ ही बीएचयू अस्पताल- दीनदयाल अस्पताल के एमसीएच विंग और बीएचयू क्षेत्रीय नेत्र संस्थान को भी देखने जाएंगे। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिले में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली तैयारियों की हकीकत भी जानेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जुलाई में वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री सोमवार और मंगलवार को तैयारी परखेंगे। इसके साथ ही कोरोना संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां भी देखेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे पर आने से पहले ही जिले के नोडल अधिकारी और अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी वाराणसी पहुंच गए हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुख्यमंत्री के दौरे के साथ ही बैठक आदि के बारे में जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार देर शाम यहां आने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बातचीत करेंगे। सोमवार की देर रात और मंगलवार की सुबह वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन

कार्रवाई के डर से अफसरों की बढ़ी धुकधुकी
पिछले कुछ बैठकों में जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, उससे अधिकारियों की धुकधुकी बढ़ी है। पिछले महीने दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी सरोज कुमार के तत्काल निलंबन और नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई थी। रविवार को दिन भर जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समीक्षा बैठक से जुड़े बिंदुओं के साथ ही मुख्यमंत्री के निरीक्षण करने वाले स्थानों पर भी तैयारियों में लगे रहे। 

इन जगहों का दौरा कर सकते हैं सीएम
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
आशापुर फ्लाईओवर 
बीएचयू एमसीएच विंग
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, बीएचयू
एमसीएच विंग दीनदयाल अस्प्ताल 
गोदौलिया पार्किंग
मैदागिन से गौदौलिया तक गौरव पथ
बेनियाबाग पार्किंग
विज्ञापन

सीएम 25 को कर सकते हैं विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास

19 जुलाई से पहले काशी आ सकते हैं पीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को काशी दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी प्रवास की तिथि तय हो सकती है। 19 जुलाई से संसद का सत्र शुरू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी इससे पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो पीएम के दौरे से पहले मुख्यमंत्री तैयारियों को परखेंगे। दरअसल, जून 2021 तक 50 से ज्यादा परियोजनाओं पूरी हो गई हैं और लोकार्पण का इंतजार कर रही हैं।

सीएम 25 को कर सकते हैं विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को मिर्जापुर जिले के विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही परिक्रमा पथ के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संपत्तियों की खरीद व आपसी सहमति से परिपथ की जद में आने वाले निर्माणों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। मलबा हटाने का काम भी हो गया है। अब निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें