मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचेंगे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जानेंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जानने के बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्य और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रात में मुख्यमंत्री शहर भ्रमण भी कर सकते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह रवाना हो जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार से पूर्वांचल के चार जिलों का दो दिवसीय दौरा करेंगे। जिसकी शुरूआत सोनभद्र जिले से होनी है। सोनभद्र में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद सीएम काशी में रात्रि विश्राम करेंगे और 13 को चंदौली व जौनपुर भी जाएंगे।
सितंबर महीने में अपने दूसरे वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य आयोजनों से जुड़े पहलुओं पर वह बात करेंगे। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है।
रात में सर्किट हाउस में विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि एक सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में रात्रि भ्रमण कर परियोजनाओं का निरीक्षण किया था।