उन्होंने कहा, मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे बड़ी सुविधाजनक परियोजना है। इससे पूर्व में लगने वाले समय से आधा समय इस एक्सप्रेस वे पर मेरठ से प्रयागराज तक लगेगा। काशी में फोरलेन का जाल बिछ गया है। दशकों से पार्किंग की समस्या भी पार्किंग स्थलों से दूर होगी। खिड़कियां घाट, दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया से दशाश्वमेध, गोदौलिया मार्ग, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को समय से पूरा कराएं।
बैठक में बताया गया कि विभिन्न विभागों ने 542 सड़कों पर 900 किलोमीटर पैच वर्क की कार्ययोजना बना ली है। जिस पर 17 करोड़ 68 लाख रुपए व्यय आएगा। डेंगू की 124 कंफर्म केस पाए गए, जिनका इलाज हुआ। वर्तमान में भी काफी में 8871.27 करोड़ रुपए की 117 प्रमुख परियोजनाएं संचालित है। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने बेनियाबाग में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया और बेसमेंट में जाकर वर्तमान स्थिति भी देखी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बेनियाबाग पार्किंग का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है और अक्तूबर में इसका काम पूरा हो जाएगा।
वाराणसी शहर की सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है। सड़कों पर गिट्टियों के उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों का सड़कों पर गाड़ी लेकर चलना मुश्किल हो गया है। मूकदर्शक बने अधिकारियों की वजह से ही खराब सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
शहर में आकाशवाणी तिराहे से सिगरा चौराहा, बरेका पेट्रोल पंप से मंडुआडीह स्टेशन के बीच और सांस्कृतिक संकुल से चौकाघाट के बीच की सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। पहले से ही क्षतिग्रस्त सड़कें बीते दिनों हुई बारिश के बाद से अब और खराब हो गई हैं। बीते सप्ताह समीक्षा बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश भी प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और कमिश्नर ने दिया था। बावजूद इसका असर कहीं नही दिख रहा।