फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे कार्यकाल में पहली बार: सीएम योगी वाराणसी पहुंचे, विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे

Sat, 02 Apr 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के रविवार को आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए  वाराणसी पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी का राजकीय विमान पुलिस लाइन उतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ का आज वाराणसी आगमन हो चुका है। सीएम योगी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अगले दिन रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अगवानी के बाद उनके साथ ही पूरा दिन बिताएंगे। रविवार सुबह नेपाल के पीएम की अगवानी के साथ ही पहले वे उनके साथ काल भैरव मंदिर जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के बाद नेपाली मंदिर जाएंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेपाल के पीएम के साथ बैठक भी होगी। इसके बाद नेपाल पीएम के दिल्ली प्रस्थान के बाद वे भी लखनऊ रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन मद्देनजर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। 

दूसरी बार सीएम बनने के बाद पहली बार काशी आगमन

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सीएम योगी का यह पहला वाराणसी दौरा है। भाजपा की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। इसमें जिले की आठों विधानसभा में मिली जीत पर मुख्यमंत्री जनता का आभार प्रकट कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नेपाल के पीएम शेरबहादुर देउबा की अगवानी के बाद काशी विश्वनाथ धाम से लेकर पशुपतिनाथ मंदिर में होने वाले आयोजनों में मुख्यमंत्री उनके साथ रहेंगे। वाराणसी में नेपाली समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में नेपाल के पीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कुछ मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें