फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी बोले: काशी एक बार फिर करेगी मोदी सरकार की अगुवाई, रोड शो में दिखी रिकॉर्ड बनाने की झलक

Wed, 15 May 2024 07:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहा कि काशी एक बार फिर मोदी सरकार की अगुवाई करेगी। काशीवासियों के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। 
विज्ञापन
CM Yogi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी एक बार फिर मोदी सरकार की अगुवाई करेगी। काशीवासियों के पास रिकॉर्ड बनाने का अवसर है। इसकी झलक रोड शो में देखने को मिली थी। रोड शो को जनता का अपार समर्थन मिला है। अब रिकॉर्ड अंतर से प्रधानमंत्री को जीत दिलाने की बारी है। प्रधानमंत्री के रोड शो और नामांकन पर देश-दुनिया की निगाह टिकी रही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिना रुके, बिना झुके और बिना थके दस वर्ष से लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता के रूप में पीएम ने भारत को दुनिया में सम्मान दिलाने और सुरक्षा को पुख्ता करने का काम किया है। आतंकवाद और नक्सलवाद का स्थायी समाधान निकाला है। आजाद भारत में आस्था को पहली बार सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने में अतुलनीय योगदान दिया है। नया भारत अव श्रेष्ठ भारत के रूप में आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।  

विज्ञापन

काशी से प्रधानमंत्री का नामांकन देशवासियों की आस्था का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी से तीसरी बार नामांकन किया है। दस वर्ष में देश के अंदर सांस्कृतिक नवजागरण का जो अभियान चला है, काशी से आपका नामांकन इसे नई ऊंचाई तक ले जाने की प्रेरणा है। काशी से प्रधानमंत्री का नामांकन न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देशवासियों और उसकी आस्था का सम्मान है। 

प्रधानमंत्री के नामांकन पर काशी, उत्तर प्रदेश, पूरा देश फिर एक बार मोदी सरकार के स्वर के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। काशी का हर नागरिक, हर तबका इस अभियान के साथ जुड़ा है। कहा कि विपक्ष की विभाजनकारी- विखंडनकारी नीतियों की बदौलत अफवाह, समाज को गुमराह व विभेद पैदा करने की नकारात्मक राजनीति को समाप्त करने के संकल्प के साथ पूरा देश नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

मंच पर इनकी मौजूदगी
मुख्यमंत्री योगी के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री व चंदौली से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मछलीशहर के सांसद व प्रत्याशी वीपी सरोज, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी जिलाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें