फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बाढ़ पीड़ितों से मिलने गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बांटी राहत सामग्री

Fri, 20 Sep 2019 04:55 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर बाढ़ की मार झेल रहे लोगों से मिलने गाजीपुर के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पूरा जनपद बाढ़ से पीड़ित है। लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है। बाढ़ क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है और गांव-गांव में नौकाएं लगाई गई हैं

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की सुविधा के लिए चिकित्सकों को तैनात किया गया है। इसके बाद हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री ने  बाढ़ग्रस्त इलाके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

बयेपुर देवकली में उन्होंने बाढ़ग्रस्त लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचाने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। बाढ़ से पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। एक भी व्यक्ति छुटने न पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें