फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के कारोबारी यूपी में करना चाहते हैं निवेश, सीएम योगी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

Fri, 05 Jan 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कनाडा के प्र‌त‌िन‌िध‌िमंडल से बात करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ की गुरुवार शाम को सर्किट हाउस में कनाडा के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में हुई।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कनाडा के लोग यूपी से जुड़ना चाहते हैं और यहां निवेश करना चाहते हैं। दल में शामिल भारतीय मूल के कारोबारी वाराणसी और प्रदेश में पूंजी निवेश करने के इच्छुक हैं।

इसके अलावा ओंटेरियो में विपक्ष के नेता पैट्रिक ब्राउन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कनाडा के ओंटेरियो राज्य में इसी साल तीन नवंबर को आयोजित होने वाले हिंदू हेरिटेज कार्यक्रम में आमंत्रित किया। कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के 15 हजार लोग शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल को इसी महीने लखनऊ में होने वाले इंवेस्टर्स मीट में आमंत्रित किया।

उत्तरी दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज के नेतृत्व में 16 सदस्यीय दल शाम करीब सात बजे सर्किट हाउस पहुंचा। करीब एक घंटे तक चली मुलाकात में ब्राउन ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के काम में मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गंगा आरती देखकर हुए अभिभूत

गंगा घाट पर प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
काशी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दल के सदस्यों ने ओंटेरियो के विकास के मॉडल को अपनाने की सलाह दी। इसके लिए कनाडा में स्मार्ट फ्रेट विलेज पर जल्द ही होने इंटरनेशनल कांफ्रेंस में प्रदेश सरकार को शामिल होने का आमंत्रण दिया। सीएम ने कांफ्रेंस में सहभागिता करने का वादा किया। 

प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दशाश्वमेध घाट पर थोड़ी देर तक गंगा आरती देखी। दल के सदस्य आरती देख अभिभूत हो गए। सात ब्राह्मणों ने सभी को गंगा पूजन कराया। महामंडलेश्वर कैलाशानंद ने यहां चल रही आरती की महत्ता और पौराणिकता के बारे में जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में ब्राउन के अलावा दीपिका देशवाल, साउथ एशियन डेवलपमेंट एंड मेंबरशिप ग्रोथ आफ पीसी पार्टी के निदेशक गुलाब सिंह सैनी, पीसी पार्टी के उपाध्यक्ष जग बदवाल, टूर निदेशक शिवराज, एमपीपी कैंडीडेट जस जोहल, नीना, अमरजोत संधू, दीपक आनंद, व्यापारी जतिंदरवीर बनवैत, अश्विनी, सुखबीर सिंह, लाज प्रसार, दलजीत सिंह और संजय सैनी शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें