मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज काशी आगमन के मद्देनजर कमिश्नर, डीएम समेत जिले के अधिकारी शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां करते रहे। डीएम ने दिन में रायफल क्लब में मीटिंग की तो वहीं कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने शाम को कमिश्नरी सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी को अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी आरके भारद्वाज ने दोपहर में करसड़ा कूड़ा प्लांट का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि सीएम करसड़ा जा सकते हैं।
सीएम दो दिवसीय दौरे के दौरान बड़ालालपुर में वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 305 करोड़ की लागत से से बन रहे निर्माणाधीन व्यापार सुविधा केंद्र एवं हस्तकला संग्रहालय का भी निरीक्षण करेंगे।
शुक्रवार को विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी एवं कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने व्यपार सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया।
व्यापार सुविधा केंद्र एवं हस्तकला संग्रहालय का निर्माण कार्य 27 नवबर, 2015 से शुरू किया गया है और सितंबर 2017 तक पूरा कराया जाना है।
निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फीनिशिंग कार्य अतिंम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर, 2016 को व्यापार सुविधा केंद्र के अन्तर्गत स्थापित म्यूजियम, क्राफ्ट बाजार एवं प्रवेश प्लाजा का उद्घाटन किया था।
व्यापार सुविधा केंद्र के अन्तर्गत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर सहित तीन अतिरिक्त फ्लोर बनाए गए हैं। डा. नीलकंठ तिवारी ने बड़ालालपुर स्पोटर्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान स्टेडियम में गंदगी देख नाराजगी जताते हुए समुचित सफाई का निर्देश दिया।