फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के कालीन व्यवसायी के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Sat, 26 Aug 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : demo
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को भदोही के कालीन कारोबारी गणेश बरनवाल के वाराणसी भदोही और मिर्जापुर के कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक छानबीन में करोड़ों रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कारोबारी के प्रतिष्ठानों से मिले दस्तावेजों, कंप्यूटर की हार्डडिस्क और बैंक एकाउंट सीज कर दिए गए हैं। छापेमारी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

भदोही ब्यूरो के अनुसार औराई क्षेत्र के बाबूसराय बाजार स्थित कालीन कंपनी तुलसीराम गया प्रसाद प्राइवेट लिमिटेड और इस ग्रुप की अन्य फर्मों भदोही इंटरप्राइजेज, बरनवाल रग्स, मधु कारपेट, डीपी ऊलेन मिल, बरनवाल एक्सपोर्ट और डीपी यार्न डायर्स समेत वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही में कंपनी के 14 ठिकानों पर एक साथ शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन

सौ करोड़ का कारोबार पर रिटर्न दिखाता था जीरो

आयकर विभाग
भदोही में टीम की अगुवाई विश्वजीत मुखर्जी कर रहे थे। टीम कालीन कारोबारी के मिर्जापुर में दो स्कूलों पर भी धमकी और वहां के कागजात खंगाले। घंटों चली कार्रवाई में शेयर बाजार, जमीन की खरीद-फरोख्त के कागजात, बैंक खातों सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज आयकर विभाग की टीम के हाथ लगे हैं।

सूत्रों का कहना है कि कालीन कारोबारी का सालाना टर्नओवर करीब सौ करोड़ रुपये है लेकिन वह अपना रिटर्न शून्य दिखाता था। आठ साल के रिटर्न की जांच हुई में कई गड़बड़ियां सामने आईं।

छापेमारी के लिए अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर के नेतृत्व में टीमें पहुंचीं। टीम में लखनऊ, मुरादाबाद, हल्द्वानी, इलाहाबाद, गोरखपुर और गुड़गांव के अधिकारी भी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें