फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः समीक्षा बैठक में सीएम योगी के तल्ख तेवर, बोले- काम न करने वालों को करें सस्पेंड 

Sat, 06 Jan 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में दो दिवसीय दौरे के अखिरी दिन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब साढ़े तीन घंटे तक कमिश्नरी सभागार में विकास और कानून की समीक्षा की। पुलिस, प्रशासन, जल निगम और परिवहन विभाग उनके निशाने पर थे।
विज्ञापन


ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति न होने और सीवर पाइप लाइन बिछाने के बाद कनेक्शन न देने पर जल निगम के अफसरों पर बिफरे। सीएम ने कहा कि जिन जिम्मेदार अफसरों का तबादला हो चुका है उन्हें सस्पेंड कर वाराणसी से संबद्ध करें।

काम न करने वालों को सस्पेंड करें। पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों को चेकिंग के नाम वसूली बंद करने को कहा। सीएम ने परिवहन विभाग के अफसरों को सख्त हिदायत दी।

 

उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर सड़क के किनारे विभागीय वाहन खड़ा कर वाहनों से अवैध वसूली के साथ ही थानों के माध्यम से भी वसूली की शिकायत मिल रही है। उन्होने अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने के साथ वाहन स्टैंड के ठेकेदारों द्वारा गुंडई कर वाहनों से हो रही वसूली को तत्काल बंद करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पर जोर

अध‌िकार‌ियों से बात करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि आम जनता, व्यापारी, किसान एवं महिलाओं पर होने वाले अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के साथ ही पुलिस की वर्दी का खौफ अपराधियों एवं माफियाओं में दिखना चाहिए। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुलिस के कार्य में किसी भी प्रकार की कोई दखलअंदाजी नहीं होगी।

पुलिस को अपराधियों एवं माफियाओं पर कार्रवाई की पूरी छूट है। इतनी छूट के बाद के बाद भी बदमाश खुलेआम कैसे घूम रहे हैं। उन्होंने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों एवं माफियाओं को उनके सही ठिकाने जेल भेजने को कहा।

बीते मार्च-अप्रैल में करीब पांच करोड़ के हुए लूटकांड का खुलासा होने के बाद भी पैसा बरामद न होने पर सवाल उठाया। बिना बरामदगी के लिए कैसा खुलासा हुआ। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

पुलिस को रोजाना अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम एक किलोमीटर फुट पेट्रोलिंग करने के साथ ही कहा कि डायल-100 से नियमित और विशेष तौर पर रात में पेट्रोलिंग कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें